अभी काम बहुत है तुझे नहीं है थकना,
उठा कदम और आगे बढ तुझे बहुत है चलना |
आंधी आये या तूफान, तुझे नहीं है झुकना,
उठा कदम और आगे बढ तुझे बहुत है चलना |
रुकने का कोई नाम नहीं जीवर शिखर है चढ़ना,
उठा कदम और आगे बढ तुझे बहुत है चलना |
ज्ञान की ज्योति जला तुझे नहीं बुझना,
उठा कदम और आगे बढ तुझे बहुत है चलना |
सोने का अब वक़्त नहीं जाग्रत विश्व है करना,
उठा कदम और आगे बढ तुझे बहुत है चलना |
मरने का कोई प्रश्न नहीं यह जीवन सफल है करना,
उठा कदम और आगे बढ तुझे बहुत है चलना |
मोक्ष मार्ग है बहूत कठिन सुख की चाह ना करना,